31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

श्री बालाजी मंदिर ,गुढ़ियारी (रायपुर ) में 26 वां स्थापना दिवस संपन्न…..

HomeChhattisgarhश्री बालाजी मंदिर ,गुढ़ियारी (रायपुर ) में 26 वां स्थापना दिवस संपन्न.....

Date:

आज श्री बालाजी कल्याण मंदिर, तिलक नगर, गुढियारी, रायपुर में स्थापना दिवस मनाया गया | आज के ही दिन 23 फरवरी 1997 को आंध्रा एसोसिएशन ,रायपुर के द्वारा इस मंदिर की स्थापना की गयी थी | तब से लेकर आज तक लगातार इस मंदिर के प्रांगण में स्थापना दिवस का आयोजन होता आ रहा है |

इस आयोजन के अंतर्गत प्रातः भगवान श्री बालाजी, माता श्री देवी एवम भू देवी का अभिषेक पंचामृत से कराया गया। पश्चात वेद पंडितों द्वारा पारंपरिक विधि से वेद मंत्रोचारण के साथ भगवान श्री बालाजी का माता श्री देवी एवम माता भूदेवी के साथ विवाह (कल्याणम) संपन्न हुवा | इस विवाह कार्यक्रम में लगभग 50 से भी अधिक दम्पति जोड़े ने भाग लिया |

इसके साथ ही महिला विंग और अन्य श्रद्धालुओ द्वारा विष्णु पारायण, ललिता सहस्रनाम एवम हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुवा । जिसमे संस्था के अध्यक्ष श्री .जी. स्वामी उपाध्यक्ष श्री. टी .श्रीनिवास रेड्डी, श्री. पी. एम भास्कर, सचिव श्री. के. एस. अचार्युलु सयुक्त सचिव श्री. एम. श्रीनिवास राव, कोषाध्याच श्री. मोहन के. नायडू, कार्यकारणी सदस्यों में सर्वश्री के विजय कुमार, डी. अनंता, पी. अमित नायडू, सी. साई गोपाल, बी. वी. एस. राजकुमार, बी. रोहित, डॉ. एम. विनय नायडू, जी. नागेश, टी. सुरेश, डी. उमा शंकर , आंध्रा एसोसिएशन ,रायपुर के द्वारा संचालित श्री बालाजी विद्या मंदिर के शिक्षक गण एवं अन्य भक्तगण उपस्थित रहे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related