29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मंत्रालय में ED की रेड , अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू घेरे में, बड़े पैमाने पर दस्तावेज मिले …..

HomeChhattisgarhमंत्रालय में ED की रेड , अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ...

Date:

रायपुर : 23 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय सेवाओं के अनेक अधिकारीयों के अपराधो पर लगाम देने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने भारत सरकार से कड़ी कार्यवाही के निर्देश मिलते ही मंत्रालय सहित कुछ बड़े अधिकारीयों व मंत्रियों पर बड़े पैमाने पर छापामार कार्यवाही की है | बतौर कार्यवाही आवास,सिचाई ,खनिज ,जी.एस.टी. सहित कुछ विभागों से दस्तावेज़ जप्त किये जाने की खबर है | सूत्रों के अनुसार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और अन्य मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है | सौम्य चौरसिया समेत कोल परिवहन घोटाले से सम्बंधित अन्य आरोपियों को छुपाने के लिए भी कई अधिकारी प्रवर्तन निदेशालय के गवाहों को उनका बयान बदलने के लिए कोशिश कर रहें हैं | अधिकारीयों द्वारा गवाहों को बदलने के लिए दबाव दिए जाने की रिपोर्ट पर भारत सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय को सघन जांच हेतु मुक्त किया है | इस सघन जांच की कार्यवाही में वैसे तो कई अधिकारी आर्थिक अपराधों के घेरे में हैं , परन्तु सभी विभागों में अखिल भारतीय सेवा के सुब्रत साहू के चर्चों के कारण मुख्य नाम बताया जा रहा है | फिलहाल किसी मंत्री के बंगले या दफ्तर में छापामार कार्यवाही नहीं की गयी है | परन्तु सुरक्षा बल की मौजूदगी में जांच का दायरा और बढाए जाने की खबर है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related