34.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

पुराना जिला अस्पताल परिसर में स्थानांतरित होगा सहकारी बैंक |

HomeChhattisgarhपुराना जिला अस्पताल परिसर में स्थानांतरित होगा सहकारी बैंक |

Date:

कलेक्टर श्री सोनी ने पुराने जिला अस्पताल परिसर स्थित औषधि भंडार कक्ष का जायजा लेकर नवीनीकरण करने दिये निर्देश


कोण्डागांव : 23 फरवरी 2023
किसानों सहित ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर आगामी अप्रैल महीने से जिला सहकारी बैंक शाखा कोण्डागांव को पुराना जिला अस्पताल परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने बुधवार को पुराना जिला अस्पताल परिसर का जायजा लिया और खाली पड़े औषधि भंडार कक्ष के नवीनीकरण हेतु प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही परिसर में उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु शेड निर्माण किये जाने कहा। वहीं नलकूप खनन कर हैंडपंप स्थापना सहित मोटर पंप से बैंक परिसर में पेयजल सुलभता सहित शौचालय में रनिंग वाटर की सुविधा सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। यहां पर सहकारी बैंक में प्रवेश के लिए पृथक गेट बनाए जाने तथा बैंक की सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत किये जाने कहा। उक्त प्राक्कलन के अनुसार आगामी एक माह के भीतर नवीनीकरण कार्य को पूर्ण किए जाएगा, जिससे इस सर्वसुविधायुक्त बैंक परिसर में किसानों सहित ग्रामीणों और उपभोक्ताओं को बैंकिंग कार्य के लिए आसानी हो सके। इस दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान में लैम्पस समिति कोण्डागांव परिसर स्थित सहकारी बैंक के सुचारू संचालन हेतु एक सुपरवाइजर को संलग्न किया गया है। इसके साथ ही किसानों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं की सहायता के लिए परामर्श एवं पूछताछ सहायक रखा गया है। वहीं सहकारी बैंक की नकदी सीमा भी बढ़ाकर हर दिन 60 लाख रुपये की गयी है जिससे उपभोक्ताओं को नकदी आहरण के लिए सहूलियत हो सके। इस मौके पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ श्री जोशी, सीएमएचओ डॉ आरके सिंह, सहायक पंजीयक श्री केएल उईके, एसडीएम श्री चित्रकान्त ठाकुर और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...

बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• ठेला-गुमटी से लेकर मॉल...