16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

शासकीय प्राथमिक शाला जैतपुरी के प्रधान पाठक अपने ही स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार।

HomeChhattisgarhशासकीय प्राथमिक शाला जैतपुरी के प्रधान पाठक अपने ही स्कूल की छात्रा...

Date:


कवर्धा : 23/02/2023 (संजीव पांडे )

अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्रा को व्हाटसएप्प के माध्यम से अश्लील एवं आपत्तिजनक मैसेज भेजकर चैटिंग करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार। आरोपी शिक्षक के विरूद्ध थाना पिपरिया में धारा 354, 354 (क), 354 (ख), 509 (ख) भारतीय दंड संहिता, पाक्सो अधिनियम एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत् किया गिरफ्तार।

जिला कबीरधाम के थाना पिपरिया में दिनॉंक 21/02/2023 को थाना पिपरिया निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की जैतपुरी ग्राम के शासकीय स्कूल में अध्ययनरत् है | उसके मोबाईल पर शिक्षक कुंजबिहारी हाठिले द्वारा व्हाटसएप्प के माध्यम से गंदी-गंदी अश्लील मैसेज भेजना तथा स्कूल की छुट्टी होने के बाद अलग से कमरा में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करना बताया गया । उक्त शिकायत थाना पिपरिया में प्राप्त होने पर थाना प्रभारी पिपरिया द्वारा डॉ. लाल उमेद सिंह (पुलिस अधीक्षक कबीरधाम), श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्री के.के.वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कवर्धा अनुविभाग को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरूद्ध अपराध कायम कर तत्काल उसकी गिरफ्तारी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार थाना पिपरिया में प्रार्थी के रिर्पोट के आधार पर आरोपी शिक्षक कुंजबिहारी हाठिले पिता भजराम हाठिले उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 17 रायपुर बायपास रोड कवर्धा, थाना कवर्धा जिला कबीरधाम के विरूद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 79/23 धारा 354, 354 (क), 354 (ख), 509 (ख) भादवि, 8,10,12 पाक्सो एक्ट एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67(ए) के तहत् अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी शिक्षक की विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर रिमांड में जेल भेजा गया है। जांच जारी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...