23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब से महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे…

HomeMUNGELIमहतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब से महिलाओं के...

Date:

मुंगेली : 01 फरवरी 2024: महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है | डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, प्रदेश में इस योजना की शुरुआत मार्च महीने से हो जाएगी | कैबिनेट में मुहर लगते ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जोरों पर है |

साव ने कहा, केंद्र सरकार का अंतरिम बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी है | विकसित भारत को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट जारी किया है |

महिलाओं को मिलेगा 1000 रुपये प्रतिमाह :

छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत घोषणा पत्र में शामिल एक और योजना को मंजूरी दे दी है | इस योजना के तहत राज्य की विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह यानी कि हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी | इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो, को मिलेगा | इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है |

ख़बरें और भी …www.swatantrachhattisgarh.com पर बने रहिये |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related