स्मार्ट सिटी का हर काम लेट:निगम कमिश्नर अमित ने किया निरीक्षण, ठेकेदारों को लगायी फटकार…

HomeCHHATTISGARHस्मार्ट सिटी का हर काम लेट:निगम कमिश्नर अमित ने किया निरीक्षण, ठेकेदारों...

Date:

बिलासपुर : बिलासपुर में स्मार्ट सिटी हो या डीएमएफ फंड के अधिकतर काम लेट हो चुके हैं। करीब हर ठेकेदार ने एक साथ कई निर्माण कार्यों का ठेका ले रखा है, पर उनके पास उसके मुताबिक संसाधन और संख्या बल नहीं है। इसी वजह से हर काम लेट हो रहे हैं।

निगम के नए कमिश्नर अमित कुमार ने चार्ज लेने के 12 घंटे बाद रविवार को सुबह से कई कार्यों का निरीक्षण किया। 22 करोड़ की लागत वाले मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम सितंबर 2023 तक पूर्ण हो जाना था, लेकिन यह अब तक अधूरा है। निर्माण कार्य का ठेका श्रद्धा कंस्ट्रक्शन को दिया गया है, जिसके पास पहले से 40 करोड़ से अधिक के कार्य हैं।

कमिश्नर अमित कुमार ने शनिवार की रात 8 बजे चार्ज लिया और रविवार की सुबह 7 बजे से निरीक्षण शुरू कर दिया। सबसे पहले वे सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम द्वारा कराए जा रहे किचन और ओपीडी काउंटर की टोकन मशीन का जायजा लिया। वहीं उन्होंने सिम्स के सामने नाला निर्माण का जायजा लिया।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विभाजन की विभीषिका को याद कर भाजपा ने लिया राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प…

BY ANAND GUPTA (JASHPUR) जशपुर, छत्तीसगढ़ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के...

CG Crime News: आदतन बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर…

रायपुर, छत्तीसगढ़ राजधानी में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन...