18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

राहुल गांधी खेल गए प्रचार के आखिर वक़्त OBC कार्ड.. फिर दोहराई ‘जाति जनगणना’ की बात…

HomeChhattisgarhराहुल गांधी खेल गए प्रचार के आखिर वक़्त OBC कार्ड.. फिर...

Date:

छत्तीसगढ़ में होने वाले दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए आज यानी बुधवार शाम से प्रचार-प्रसार का शोरगुल पूरी थम गया है। 17 नवम्बर यानी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बाकी बचे 70 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। प्रचार के इस आखिर दिन राहुल गाँधी ने बलौदाबाजार में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। यहाँ उन्होंने एक बार फिर से प्रदेश में जातिगत जनगणना कराये जाने की बात दोहराई। इससे पहले उन्होंने अपने भाषण से ओबीसी को भी रिझाने की कोशिश की।

राहुल गाँधी ने दावा किया कि हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, देश की रक्षा में कितना पैसा जाएगा, यह फैसला यही 90 अफसर लेते हैं। जबकि इन 90 अफ़सरों में से केवल 3 अफ़सर OBC वर्ग के हैं। अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है, तो इनमें सिर्फ 5 रुपए का निर्णय ये OBC अफसर लेते हैं। इसलिए हमारी सरकार आते ही हम जाति जनगणना कराएंगे और आपका हक आपको वापस दिलाएंगे।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related