26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

किन्नर मधुबाई रायगढ़ से लड़ेंगी चुनाव….JCCJ ने बनाया प्रत्याशी 10 कदम गरीबी खत्म का नारा होगा…

HomeRaipurकिन्नर मधुबाई रायगढ़ से लड़ेंगी चुनाव….JCCJ ने बनाया प्रत्याशी 10 कदम गरीबी...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

हरिमोहन तिवारी रायपुर

प्रदेश में विधानसभा का बिगूल बज चूका हैं भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के आमसभा में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हैं |

बता दे कि इसी बीच जनता कांग्रेस जे ने किन्नर मधु बाई को रायगढ़ से अपना प्रत्याशी बनाया है | इसके पहले मधुबाई रायगढ़ नगर निगम में महापौर भी रह चुकी हैं | जनता कांग्रेस जोगी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बनीं किन्नर मधुबाई ने शनिवार को रायगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। मधु बाई ने कहा कि वह 30 तारीख सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी तरह का कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करेंगी बल्कि शपथ पत्र लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

जनता कांग्रेस जे का 10 कदम गरीबी खत्म का होगा नारा :
उन्होंने कहा कि ‘दस कदम गरीबी के खतम’ की शपथ के साथ वे जनता से वोट मांगेगी। मधुबाई ने शनिवार को पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मधुबाई जनता के दिल की आवाज है, जिसकी गूंज अब विधानसभा में सुनाई देने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस जोगी ने जो 10 बिंदुओं का शपथ पत्र जारी किया है | इस शपथ पत्र के जरिए ही चुनाव लड़ेंगी। 10 कदम गरीबी खत्म उनका नारा होगा और शराब बिक्री बंद करना उनकी प्राथमिकता होगी।

राजनीति के 5 साल है बेमिसाल :

मधुबाई ने कहा कि मैंने 5 साल राजनीति की है और मेरा 5 साल का कार्यकाल बेहद अच्छा गया है। निर्दलीय होने की वजह से मैं ज्यादा कुछ नहीं कर पाई क्योंकि पार्टी वालों ने मुझे कुछ करने नहीं दिया।
मैं कुछ अच्छा करना चाहती हूं मेरे कार्यकर्ता मेरे साथ हैं, यह कार्य अब में विधानसभा में जाकर करूंगी।

बता दें कि जेसीसीजे ने किन्नर मधु बाई को रायगढ़ से अपना प्रत्याशी बनाया है!
इसके पहले मधुबाई रायगढ़ नगर निगम में महापौर भी रह चुकी हैं, जिसके बाद से ही वे पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी रही हैं।
अब वे विधायक के लिए अपनी किस्मत आजमाने जा रही है, देखना होगा कि जनता इस बार उनको कितना साथ देती है।
मधुबाई का मुकाबला भाजपा के ओपी चौधरी और कांग्रेस के प्रकाश नायक से होगा।

संपादक : ख़बरों एवं विज्ञापन के प्रकाशन के लिए 9993454909 पर संपर्क करें :

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...