22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन:युकां नेता के भाई और दोस्तों ने युवक पर किया हमला, पुलिस ने घायल पर बनाया काउंटर केस तो भड़का आक्रोश…

HomeChhattisgarhपुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन:युकां नेता के भाई और दोस्तों ने युवक पर...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

बिलासपुर : 03 अक्टूबर 2023

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर किया थाने का घेराव। - Dainik Bhaskar

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर किया थाने का घेराव।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। आरोप है कि युवा कांग्रेस नेता के भाई और उसके दोस्तों ने पहले युवक की जमकर पिटाई कर दी, फिर पुलिस से मिलीभगत कर घायल युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाकर काउंटर केस दर्ज करा दिया।

एक दिन पहले युकां नेता के भाई और दोस्तों ने बिना वजह युवक के साथ जमकर मारपीट कर हमला कर दिया था। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, राठौर मोहल्ला निवासी राकेश कुमार निर्णेजक बोरवेल्स का काम करता है। सोमवार को वह किसी काम से मल्हार रोड स्थित सहारेन होटल के पास गया था। इस दौरान उसने फोटोकॉपी की दुकान में जाकर फोटो कॉपी कराई, फिर वहीं ऑटो में बैठ गया।

शाम करीब 5.40 बजे युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत का भाई विक्रमजीत अनंत, बलमजीत अपने दोस्तों के साथ आया और बिना वजह राकेश साथ गालीगलौज करने लगा। युवकों ने राकेश को उसके दोस्तों को बुलाने के लिए भी कहा।

बदमाशों के हमले से राकेश निर्णेजक बुरी तरह से घायल हो गया।

बदमाशों के हमले से राकेश निर्णेजक बुरी तरह से घायल हो गया।

राकेश ने पुलिस को बताया कि युवकों ने उसे घेर लिया और हाथ-मुक्के के साथ ही लात-घूंसों से पिटाई करते रहे। इस दौरान बलमजीत ने उसके सिर में पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया।

युवकों के चंगुल से किसी तरह बचकर राकेश वहां से भागा और अपनी जान बचाने में सफल हुआ। वह भागते हुए थाने पहुंचा और फिर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

इस हमले में घायल राकेश की रिपोर्ट पर मस्तूरी पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ साधारण मारपीट का केस दर्ज कर लिया। वहीं, दूसरी तरफ से हमलावर युवकों को भी थाने बुला लिया। फिर उनकी तरफ से दूसरा एफआईआर दर्ज किया, जिसमें घायल राकेश को ही आरोपी बना दिया।

पुलिस की कार्यप्रणाली से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन।

पुलिस की कार्यप्रणाली से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन।

मंगलवार को जैसे ही राकेश के परिजन और लोगों को पता चला कि पुलिस ने गुंडागर्दी व मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के बजाए राकेश को ही आरोपी बना दिया है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश भड़क गया। नाराज लोगों की भीड़ मंगलवार दोपहर थाने पहुंच गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाने लगे। इस दौरान गुस्साए लोगों की भीड़ ने थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस अफसर थाने पहुंचकर लोगों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने लगाए आरोप।

पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने लगाए आरोप।

लोगों ने बताया कि विश्वजीत अनंत युवा कांग्रेस नेता हैं। इससे पहले भी वह खुद कई बार गुंडागर्दी कर चुका है। उसने अपने भाइयों और दोस्तों के साथ मिलकर गुट बना लिया है, जो आए दिन मारपीट कर गुंडागर्दी करते हैं। वहीं, पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related