30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा के पुतले जले :​​​​धरसींवा से टिकट मिलने की बात पर फूटा गुस्सा, भाजपाइयों ने बाहरी भगाओ के लगाए नारे…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा के पुतले जले :​​​​धरसींवा से टिकट मिलने की...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर के ​​धरसींवा इलाके में छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्टर से भाजपा नेता बने अनुज शर्मा का विरोध हो गया। कुछ स्थानीय लोगों ने अनुज शर्मा का पुतला फूंका। बाहरी भगाओ, धरसींवा बचाओ के नारे भी लगाए गए। यह सारा बवाल विधानसभा टिकट के हल्ले की वजह से है। एक दिन पहले बीजेपी के संभावित प्रत्याशियों की सूची मीडिया में सामने आई। इसके बाद अब यह प्रतिक्रिया देखने को मिली है। खास बात ये है कि भाजपा नेता अनुज शर्मा का धरसींवा में जो विरोध देखने को मिला उसके पीछे भाजपा नेताओं का ही हाथ है।

मंगलवार की शाम कुछ ग्रामीण जुटे और उन्होंने अनुज शर्मा का पुतला जलाकर नारेबाजी की। इनमें कुछ भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल थे। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुज शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए एक्टर शर्मा को विधानसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा है।

धरसींवा में इस वक्त कांग्रेस की अनिता शर्मा विधायक है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस बात की चर्चा है कि उनका क्या होगा, क्योंकि पार्टी कुछ महीने पहले ही संगठन में आए अनुज शर्मा को चुनावी मौका दे सकती है। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी है।
1 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। छत्तीसगढ़ के नेता शामिल थे। इस बैठक के बाद ही यह नाम सामने आया कि धरसींवा से अनुज शर्मा को विधानसभा की टिकट दी जा सकती है। हालांकि यह फिलहाल सिर्फ संभावनाएं हैं, पार्टी ने आधिकारिक सूची जारी नहीं की है जल्द ही सूची को जारी किया जा सकता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...