स्वच्छता ही सेवा : राष्ट्रव्यापी महाअभियान में शिक्षकों एवम् विद्यार्थियों ने श्रमदान कर दिया संदेश …

HomeCHHATTISGARHस्वच्छता ही सेवा : राष्ट्रव्यापी महाअभियान में शिक्षकों एवम् विद्यार्थियों ने श्रमदान...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर :

नारायणपुर : 01 अक्टूबर 2023 . महात्मा गांधी के 154वीं जयंती से पहले 1अक्टूबर को देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है । इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर के विद्यार्थियों, अभिभावकों व नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत “गार्बेज फ्री इंडिया “थीम पर आयोजित एक तारीख,एक घंटा, एक साथ सफाई अभियान से जुड़कर श्रमदान किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया । इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता संबंधी शपथ ग्रहण किया । छात्रों ने स्वच्छता संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाला एवम् नारे लगाए । विद्यालय के सभी शिक्षकों एवम् छात्रों द्वारा एजुकेशन हब गरांजी में सफाई अभियान में श्रमदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडी राम मांडवी ( काष्ठशिल्पकार )द्वारा छात्रों को सफाई अभियान हेतु प्रेरित किया गया । विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में देश के भावी नागरिकों को महात्मा गांधी के सपनो के भारत को साकार रूप देने के लिए आव्हान किया गया ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...