20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

न्यु गोदवारा और भनपुरी में पात्र लोगों को किया गया पट्टा वितरण, बहुउपेक्षित मांग हुई पूरीग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं पंकज शर्मा के हाथों वितरण…

HomeChhattisgarhन्यु गोदवारा और भनपुरी में पात्र लोगों को किया गया पट्टा वितरण,...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर- 01 अक्टूबर 2023 . रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आज भनपुरी एवं न्यु गोदवारा क्षेत्र मे लोगों की बहू उपेक्षित मांग पूरी हो गई है पात्र हितग्राहियों को ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के द्वारा पट्टा का वितरण किया गया न्यु गोदवारा में जहां ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने पट्टा का वितरण किया वहीं भनपुरी में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा पट्टा वितरण करने पहुंचे थे |

आपको बता दे की राज्य की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक पट्टा वितरण कार्यक्रम भी है जिसके अंतर्गत लोगों को उनका अधिकार दिया जा रहा है राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मालिकाना हक मिल पा रहा है।जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सोच एवं जनहितैषी योजनाओं के कारण आज राजीव गांधी आश्रय योजना के फलस्वरूप गरीब जनता को उनका स्थायी पट्टा का वितरण हो पाया है। सरकार के द्वारा हर क्षेत्र चाहे शिक्षा हो, रोजगार हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, कृषि क्षेत्र हो, नवनिर्माण के कार्य हो लगातार नये-नये कार्य किये जा रहे हैं। आम आदमी के जीवन में उनके रहने के लिए घर का महत्व काफी ज्यादा है, इस आवश्यकता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत् पट्टा वितरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण आवास न्याय योजना के तहत् पक्के आवास के लिए जरूरतमंद परिवारों को अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...