डिप्टी सी एम का नाम केन्द्रीय टीम में शामिल ,सिंघ्देव ने जताया आला कमान का आभार …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को कांग्रेस आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य नामित किया गया है। सिंहदेव देशभर के उन चुनिंदे कांग्रेस के 16 नेताओं में शामिल है जो इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाने में कामयाब हुए है।

लिस्ट के सामने आने के बाद टीएस सिंहदेव को चौतरफा बधाइयां मिल रही है। वही उन्होंने भी इस फैसले के लिए आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि एक पार्टी के रूप में हम सच्चाई और धार्मिकता के रास्ते पर चलने और आगामी राज्य और राष्ट्रीय चुनावों में सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता के लिए, जनता के द्वारा, जनता के द्वारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *