छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व कमरछठ कल : 6-6 वस्तुएं भगवान को की जाती है अर्पित, 6 भाजियों का माना जाता है विशेष महत्व…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व कमरछठ कल : 6-6 वस्तुएं भगवान को की...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर : कमर छठ संतान की लंबी उम्र के लिए 5 सितंबर मंगलवार को माताएं कमरछठ का व्रत रखेंगी | माताएं संतान की लंबी आयु के साथ परिवार के सुखमय जीवन के लिए व्रत रखेंगी | वहीं पूजा करने के स्थान पर सगरी खोदकर पूजन करेंगी | कमरछठ की तैयारी को लेकर बाजार में खासी भीड़ आज देखी गयी है | छह तरह की भाजियां, पसहर चावल, काशी के फूल, महुआ के पत्ते, धान की लाई सहित पूजा की कई छोटी-बड़ी पूजन की सामाग्री भगवान शिव को अर्पित कर संतान के दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी | सुबह से निर्जला व्रत कर महिलाओं ने दोपहर को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर कमरछठ की कहानी सुनेगी |

छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहारों में से एक कमरछठ को हलछठ या हलषष्ठी भी कहा जाता है | छत्तीसगढ़ में कमरछठ का बड़ा महत्व है | जो संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए किया जाता है | शहर से लेकर गांव हर गली मोहल्लों में माताएं इस व्रत को उत्साह के साथ करती है | छत्तीसगढ़ तरह तरह की भाजियों के लिए प्रसिद्ध है | छत्तीसगढ़ में कमरछठ में भी भाजियों का अपना महत्व है | इस व्रत में छह तरह की ऐसी भाजियों का उपयोग किया जाता है | जिसमें हल का उपयोग ना किया हो | बाजार में भी लोग अलग-अलग तरह की छह भाजियां लेकर पहुंंचे | जिसमें चरोटा भाजी, खट्टा भाजी, चेंच भाजी, मुनगा भाजी, कुम्हड़ा भाजी, लाल भाजी, चौलाई भाजी शामिल है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...