28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

बीरगांव के प्राचिन शिव मंदिर में पकंज शर्मा ने किया रुद्रअभिषेक, विशाल भंडारे में खुद किया महाप्रसाद का वितरण…

HomeChhattisgarhबीरगांव के प्राचिन शिव मंदिर में पकंज शर्मा ने किया रुद्रअभिषेक, विशाल...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर : 28 अगस्त 2023 : सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर जिला सहाकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बीरगांव के व्यास तालाब स्थित प्राचिन शिव मंदिर में रुद्र अभिषेक कर देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना की।

रुद्र अभिषेक पूरे विधि-विधान से जल, दुग्ध, मधु, घृत, विजया आदि से अभिषेक करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। पूजा के दौरान जारी मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल भक्ति भाव में सराबोर रहा। इस अवसर पर महादेव का विशेष श्रृंगार भी किया गया। रुद्र अभिषेक के दौरान हजारों की संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित रहे।

रुद्र अभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद का ग्रहण किया। महाप्रसाद वितरण के लिए लगाए पंडाल में श्रृद्धालुओं के बीच पहुंचकर पंकज शर्मा ने महाप्रसाद का वितरण किया।

इस मौके पर पंकज शर्मा ने कहा कि सावन माह के आखरी सोमवार के अवसर पर भगवान शिव का रुद्रअभिषेक कर क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का संचार करने वाधिदेव महादेव से प्रार्थना की।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...