पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया सावन उत्सव एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन,महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी हुईं शामिल…

HomeCHHATTISGARHपूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया सावन उत्सव एवं तीज मिलन समारोह...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

समारोह में दक्षिण विधानसभा के महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी हुईं शामिल. तुंहर बृहमोहन भईया डाहर ले दाई दीदी बहिनी अउ महतारी ला तीजा परब के गाड़ा-गाड़ा बधई.

रायपुर/ 29 अगस्त 2203 – वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित निवास में सावन उत्सव एवं तीजा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रायपुर दक्षिण विधानसभा के चारों मंडल के महिला मोर्चा की महिलाएं व क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुईं। सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची थी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को भैया का प्यार और अपनेपन का खास एहसास हुआ।

सांस्कृतिक नृत्य और गीत की प्रस्तुति:

सावन महोत्सव व तीज मिलन समारोह में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हरे रंग की साड़ी पहनकर पहुंचीं थीं। मंच पर नृत्य और गीत के लिए खास व्यवस्था की गई थी। सुआ नृत्य, राउत नाचा व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से छत्तीसगढ़ी में कहा कि जतका मोर दाई दीदी बहिना महतारी मन कार्यक्रम म आय हव, सब ला सावन, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी अउ तीजा पोरा के बहुत-बहुत बधाई देवत हंव।

इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल ने सभी मातृ शक्तियों को सावन उत्सव, हरियाली तीज, रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...