29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

CG में नकली किन्नर बनकर अवैध वसूली, 5 महिलाएं गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhCG में नकली किन्नर बनकर अवैध वसूली, 5 महिलाएं गिरफ्तार...

Date:

दुर्ग : 08 अगस्त 2023

नकली किन्नर बनकर अवैध वसूली करने वाली 5 महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | इन महिलाओं के खिलाफ 420 सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है | सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया |

दरअसल कुछ दिन पूर्व ही किन्नर समाज के सदस्यों ने महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के पास नकली किन्नरों के खिलाफ इस बात की शिकायत की थी कि नकली किन्नर बनकर देवार जाति की महिलाएं ट्रेनों व बाजारों में अवैध वसूली करके उनके बिरादरी को बदनाम कर रही है | इसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस संबध में दुर्ग थाने को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था |

आज सिटी कोतवाली दुर्ग को जब इस बात की जानकारी हुई कि नकली किन्नरों का ग्रुप फिर से शहर में सक्रिय हुआ है | तब थाने की टीम ने इन्हे हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर मामला सही पाया गया | इसके बाद नकली किन्नर मोहनी गौरिया, सुमन गौरिया, जलकी गौरिया, सलुज गौरिया और करिश्मा गौरिया को जिला अस्पताल से पकड़ा गया | नकली किन्नर जो लोग इन्हें पैसा नहीं देते थे उन लोगों पर मिर्ची पाउडर डालकर मारपीट लड़ाई झगड़ा करते थे | कोतवाली थाना के उपनिरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया, सभी पांचों महिलाओ के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए कोर्ट में पेश किया जा रहा है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...