29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

बीजेपी किसान मोर्चा ने अमानक खाद के विरोध में निकाली रैली , किया कलेक्ट्रेट का घेराव …

HomeChhattisgarhबीजेपी किसान मोर्चा ने अमानक खाद के विरोध में निकाली रैली ,...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने अमानक खाद के विरोध में रैली कर किया कलेक्ट्रेट का घेराव

नारायणपुर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नारायणपुर के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा कार्यालय के सामने किसानों को जबरदस्ती अमानक खाद लेने मजबूर करने सहित किसानों से जुड़े अनेक मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन के बाद रैली निकाल कलेक्ट्रेट घेराव करने निकले।


कलेक्ट्रेट घेराव से पूर्व आयोजित सभा में भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अपनी हुंकार भरी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है। किसानों को खाद जो की अमानक खाद है। किसान भाई लेने पर मजबूर है जिसका हम विरोध करते हैं और इसीलिए आज कलेक्ट्रेट का घेराव किसान मोर्चा द्वारा भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित किया जा रहा है।

अब समय आ गया है ऐसी भूपेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है।लगभग सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता किसान मोर्चा रैली में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने बोरियों में खाद लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। साथ ही कलेक्टर से मामले की शिकायत की। बता दें कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों को रेत ,मिट्टी,मुरूम मिलावटी खाद देने को लेकर नाराजगी जाहिर करते प्रदर्शन के दौरान बोरियों में खाद लेकर भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

इस दौरान बैरिकेट्स लगाकर कलेक्ट्रेट के 200 मीटर पहले ही पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसमें पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झुमाझटकी भी हुई कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई जिसका जिला अस्पताल में इलाज किया गया। कलेक्ट्रेट में केदार कश्यप ने कहा कि आप लोगों को ये मिलावटी अमानक खाद दिखाई नही देता कितना मिलावट किया गया है,इस खाद में मिट्टी मुरूम मिलाकर कांग्रेस सरकार किसानों को दे रही है। जो दिखाई नही दे रहा है तो और चार- पांच अधिक पावर के चश्मा लगाकर देखिए। इस दौरान केदार कश्यप बहुत ही आक्रोशित थे जिस कारण प्रदर्शनकारियों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला।

संगठन प्रभारी भरत कटियारा, विधानसभा प्रभारी मनोज जैन, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण उसेंडी ने भी सभा को संबोधित किया। इस सभा में भाजपा के बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा, संजय नंदी, रतन दुबे,जैकी कश्यप, गोपाल बघेल सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...