34.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

राशिफल 26 मई 2023: आज मां लक्ष्मी 3 राशियों को देर रहीं आशीर्वाद, कामयाबी मिलने की पूरी संभावना…

HomeRaipurराशिफल 26 मई 2023: आज मां लक्ष्मी 3 राशियों को देर रहीं...

Date:

आज हम आपको शुक्रवार 26 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 26 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप खुद पर और अपने कामों पर पूरा भरोसा करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। मेहनत के दम पर आप कार्यक्षेत्र में बाधाओं से बचे रहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। बिजनेस में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी अच्छा व्यतीत होने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको नौकरी में अचानक कोई नया अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं, जिसका इंतजार आपको काफी लंबे समय से था। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से आपको लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन काफी बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को कार्य योजनाएं सफल रहेगी। यदि आप स्टेशनरी से जुड़ा हुआ व्यापार कर रहे हैं, तो आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आपको कोई भी जल्दीबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। व्यापारिक में कोई लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी बेहतरीन नजर आ रहा है। आपकी शादीशुदा जिंदगी में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहकर्मियों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। आप अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। किसी घरेलू कार्य के लिए लिया गया फैसला कारगर साबित होगा। आपको अपने परिवार वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। किस्मत के बलबूते आप अपने जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया दिन नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपके कुछ जरूरी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज किसी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर में कोई बड़ा आयोजन होने की योजना बना सकते हैं। आपको बाहर खान के खान-पान से परहेज करने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा काफी अच्छा रहेगा। नौकरी से संबंधित आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हुई नजर आ रही हैं। प्रमोशन के साथ-साथ इंक्रीमेंट भी होने के योग बने हुए हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको संतान की तरफ से खुशी प्राप्ति होगी। समाज में आपका नाम होगा। कार्य क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप बैलेंस बनाकर चलेंगे। काफी समय से रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलने की संभावना बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उमंग से भरपूर होने वाला है। घरेलू सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप पारिवारिक जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवारवालों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आज अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको काफी मेहनत से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपके व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी। आपको अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने कामों को ज्यादा प्राथमिकता देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया अनुभव हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलने से कार्यों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। थोड़े से संघर्ष के बाद आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन रोज से बेहतर नजर आ रहा है। आप सभी चीजों को अच्छी तरह से मैनेज कर पाएंगे। आप अपनी आमदनी के हिसाब से खर्चों की सही योजना बना पाएंगे। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपका दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों के लिए भी आज का दिन शानदार रहेगा। परीक्षा के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की वजह से आपको अपने बिजनेस में अच्छा लाभ हो सकता है। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...