37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

दो हजार के नोट नहीं लेने निजी अस्पताल ने जारी किया फरमान, सवाल पूछने पर कुछ ऐसा कहा …

HomeChhattisgarhAmbikapurदो हजार के नोट नहीं लेने निजी अस्पताल ने जारी किया फरमान,...

Date:

अंबिकापुर : नौशाद अली

अंबिकापुर: 22 मई 2023 : 2 हजार के नोट का परिचालन अगले कुछ दिनों बाद बाहर होने की जानकारी के बाद से लोग 2 हजार का नोट लेने से कतरा रहे हैं। इससे उन लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है, जो इसे लेकर लेन देन करना चाह रहे हैं। खास तौर पर निजी अस्पतालों ने नोट नहीं लेने का फरमान जारी कर दिया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इधर कलेक्टर ने ऐसा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के बाद 2000 के नोट सितंबर माह तक परिचलन में रहने के बाद से लोगों को 2000 की नोट खर्च करने में परेशानी देखी जा रही है। अंबिकापुर शहर के मोमिनपुरा का एक परिवार निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया हुआ था, लेकिन अस्पताल में परिजनों के द्वारा 2000 का नोट दिया गया तो लेने से इंकार कर दिया गया। अस्पताल में संचालित मेडिकल दुकान से इस बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि अस्पताल प्रबंधन के द्वारा 2000 के नोट लेने के लिए मना किया गया।

अस्पताल प्रबंधन से इस बारे में जानने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा साफ तौर पर मीडिया से बात करने पर मना कर दिया गया। सरगुजा कलेक्टर ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार सितंबर माह तक 2000 परिचालन में रहेंगे। अगर ऐसी बात सामने आई है तो जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल अंबिकापुर शहर में ज्यादातर प्राइवेट अस्पतालों में 2000 के नोट लेने से इनकार किया जा रहा है। ऐसे में इलाज करवाने आए मरीज सहित परिजनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...