31.1 C
Raipur
Monday, April 6, 2026

बंद कमरे से मोबाइल चलने की आ रही थी आवाज, पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो आंखें खुली की खुली रह गयी ….

HomeChhattisgarhबंद कमरे से मोबाइल चलने की आ रही थी आवाज, पड़ोसियों ने...

Date:

जशपुर : 22 मई 2023

जशपुर। जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवा गांव में पति ने अपनी ही 4 साल की बच्ची के आगे अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गहरी नींद में गाफिल पत्नी पर टांगी से ताबड़तोड़ वारकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से शव के पास बैठकर मोबाइल देखता रहा। घटना की जानकारी पड़ोसियों को मिलने पर मुश्किल से दरवाजा खुलवाया। आंखों के सामने मां की नृशंस हत्या देखकर दंपत्ति की 4 साल की मासूम बेटी सदमे में आ गई है। मामला जिले के तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलवा के पतिआई बहला गांव की है।

आरोपी शैलेंद्र सिंह पत्नी संपत्ति और उनकी 4 साल की बेटी के साथ रहा करते थे। शैलेंद्र सिंह आजीविका के लिए खेती किसानी का काम किया करता था। बीती रात आरोपी शैलेंद्र सिंह ने अपने बड़े भाई राजेश्वर सिंह को फोन करके बताया कि उसने पत्नी संपत्ति बाई की हत्या कर दी है। इस समय राजेश्वर सिंह एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जशपुर आए हुए थे। राजेश्वर सिंह ने फोन पर शैलेंद्र सिंह के काल की जानकारी शैलेंद्र सिंह के पड़ोसियों को देते हुए देखने का अनुरोध किया। पड़ोसी जब शैलेंद्र सिंह के घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था और घर के अंदर से मोबाइल चलने की आवाज आ रही थी।

काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर शैलेंद्र सिंह ने दरवाजा खोला, वही सामने का दृश्य देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतिका का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और आसपास ढेर सारा खून फैला हुआ था। मृतिका के शव के पास उसका पति दूसरे पलंग में मोबाइल चला रहा था और 4 साल की बेटी बुरी तरह से सदमे में सहमी हुई बैठी हुई थी। घटनास्थल पर लोगों ने इस हत्या की जानकारी आरोपित के भाई राजेश्वर को दी एवं घटना की सूचना थाना पुलिस को भी दी, जिसके बाद मौके पर तत्काल पुलिस पहुंचकर जांच कर आगे कार्रवाई में जुटी। आरोपी को घर में ही हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल हत्या का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया, वही इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने इस मामले से मीडिया को दूर रखा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध शराब परिवहन पर सोमनी पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : 170 पाव शराब जब्त तीन...

भिलाई में महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात, पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/छत्तीसगढ़ हाइलाइट : सेक्टर-6 ए मार्केट के पास हुई घटना रास्ता...