36.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

अगले 15 दिनों इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में बरसेगी धन-दौलत, हर काम होंगे पूरे…

HomeChhattisgarhअगले 15 दिनों इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में बरसेगी...

Date:

नई दिल्ली। मई का पखवाड़ा 2 दिन बाद शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार यह पखवाड़ा जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य 15 मई का वृषभ राशि में गोचर होगा। वहीं इसी दिन यानी 15 मई 2023 को ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके ठीक 15 दिन बाद सौंदर्य और वैभव के स्वामी शुक्र देव 30 मई को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान 4 राशियों की जिंदगी कायापलट हो जाएगी और उनके घर में धन-दौलत का प्रवाह बढ़ेगा।PlayUnmute

कर्क राशि

मई के दूसरे पखवाड़े का यह गोचर आपकी हर इच्छा और आकांक्षा को पूरा करने वाला साबित होगा। इस दौरान आप जो भी सोचेंगे, वह हासिल कर पाएंगे। आपका अच्छे दोस्तों से मिलना-जुलना होगा। आप कई बड़े अधिकारियों और समाज के रसूखदार लोगों के संपर्क में आएंगे, जो आपके पक्के मित्र बन सकते हैं। उनके साथ उठने-बैठने से आपके बहुत सारे काम बनने लगेंगे। इस दौरान आप आर्थिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति की प्राप्ति और अच्छी तनख्वाह की वृद्धि मिल सकती है।

सिंह राशि

सूर्य गोचर होना आपके लिए विशेष रूप से प्रभावशाली रहेगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश पूरी हो सकती है और आपका चयन किसी अच्छी सरकारी जॉब में हो सकता है। आपके यश और प्रसिद्धि में बढ़ोतरी होगी। आप यदि निजी क्षेत्र की किसी कंपनी में काम करते हैं तो आपको बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और आपको अच्छा धन लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

बुध के मार्गी होने की वजह से आपके अंदर आध्यात्मिकता का प्रभाव बढ़ेगा। आप धर्म और अध्यात्म से जुड़ेंगे और उससे संबंधित कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस गोचर के दौरान आपको तीर्थ स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है। आप मान और यश के साथ उच्च शिक्षा में अच्छी सफलता प्रदान करेंगे। आप विदेश भी जा सकते हैं। आप अपने काम में संतोषजनक रूप से कार्य करते नजर आएंगे। आप अपने आसपास के लोगों को भी सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे |

मीन राशि

आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। आपकी एकाग्रता बढ़ने से शिक्षा पर आपका ध्यान अधिक मजबूती से होगा। आपको लिखने का नया शौक पैदा हो सकता है। आपको तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने हर काम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। आपके सहकर्मी आपको सहयोग देंगे। इससे आप अपने करियर में अच्छी ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के लिए भी यह गोचर अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके विभाग में परिवर्तन हो सकता है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related