HomeCHHATTISGARHRAIPURएनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ रुपये से बनेगा अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र, सीएम...

Date:

एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ रुपये से बनेगा अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र, सीएम साय ने किया शिलान्यास…

एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा और थ्री-डी प्रिंटिंग सहित सात आधुनिक प्रयोगशालाएं होंगी स्थापित; विद्यार्थियों को रिसर्च, नवाचार और स्टार्टअप के लिए मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा देने के लिए 88.76 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी। अधिकारियों के अनुसार, इस केंद्र का नाम ‘श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ रखा गया है। परियोजना में मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन 71 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दे रहा है। एनआईटी परिसर में लगभग 6,525 वर्गमीटर भूखंड पर बनने वाले इस केंद्र का कुल निर्मित क्षेत्रफल करीब 12,307 वर्गमीटर होगा।

इस उत्कृष्टता केंद्र में सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें कृत्रिम मेधा (एआई) एवं मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स एवं स्वचालन, डेटा विश्लेषण एवं कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन एवं साइबर सुरक्षा, थ्री-डी प्रिंटिंग, ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स और स्वच्छ प्रौद्योगिकी एवं सतत विकास से संबंधित सुविधाएं शामिल होंगी। बेसमेंट, भूतल और छह मंजिलों वाले इस भवन में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अपने विचारों पर प्रयोग करने, तकनीकी समाधान विकसित करने, प्रोटोटाइप तैयार करने और उन्हें व्यावसायिक स्वरूप देने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह केंद्र प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप नई तकनीक विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने विचारों और उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे महानगरों का रुख न करना पड़े। इस केंद्र से प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति को मजबूती मिलने, तकनीकी शोध को बढ़ावा मिलने और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रख्यात उद्यमी रामदेव अग्रवाल ने अपनी माता श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल की स्मृति में इस उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना का संकल्प लिया है। यह परियोजना छत्तीसगढ़ को तकनीकी नवाचार, आधुनिक अनुसंधान और उद्यमिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 31.70 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क…

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए निर्धारित निधि...