27.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रैल को…

HomeChhattisgarhआवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30...

Date:

धमतरी, 26 अप्रैल 2023


शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए आगामी 30 अप्रैल 2023 को चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक यह परीक्षा जिले के छः परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। इनमें धमतरी स्थित मॉडल इंग्लिश स्कूल सोरिद, मेनोनाइट इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल, सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवसिंह वर्मा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मेनोनाइट हिन्दी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल है।
परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी/पालक विभागीय वेबसाइट में जाकर दिए गए स्थान पर विद्यार्थी का आवेदन क्रमांक और उनके पिता का मोबाइल नंबर की प्रविष्टि कर प्रवेश पर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन परीक्षार्थियों द्वारा करना अनिवार्य होगा।
 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related