HomeCHHATTISGARHबेटियों के हाथों में साइकिल, सपनों को मिली नई रफ्तार...

Date:

बेटियों के हाथों में साइकिल, सपनों को मिली नई रफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत WRS कॉलोनी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हेड लाइंस
श्यामा प्रसाद मुखर्जी विद्यालय में छात्राओं को बांटी गई साइकिलें
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा- बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा
साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर दिखी खुशी और आत्मविश्वास

शिक्षा की राह होगी आसान : साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की चमक देखने को मिली। विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा में सुविधा और प्रोत्साहन बढ़ाना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी शिक्षा की राह और अधिक सुगम बनेगी।

बेटियों के विकास को प्राथमिकता : विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। छात्राओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाएं उन्हें आगे बढ़ने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए अवसर प्रदान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री का जताया आभार : विधायक पुरन्दर मिश्रा ने छात्राओं के हित में संचालित इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक या भौगोलिक कठिनाइयां किसी भी बेटी की शिक्षा के मार्ग में बाधा न बनें।

बड़े सपने देखें, मेहनत से करें पूरा : विधायक श्री मिश्रा ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को बड़ा आकार दें और पूरी लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करें। जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं।

सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश : कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और विद्यालय परिवार ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साइकिल वितरण कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि शिक्षा की राह में आने वाली बाधाओं को दूर कर बेटियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध कराना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री खगपति सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री कन्हैया बाघ, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

श्रीमती उगमदेवी पगारिया का निधन,अंतिम यात्रा कल 25 अगस्त को …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। अत्यन्त दुःख के साथ सूचित किया जाता...

बेमेतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, कई छात्र घायल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बेमेतरा, छत्तीसगढ़। जिले में सोमवार सुबह बच्चों...