HomeCHHATTISGARHब्लू वाटर हादसे के मृतक के परिवार से मिले विधायक पुरंदर मिश्रा,...

Date:

ब्लू वाटर हादसे के मृतक के परिवार से मिले विधायक पुरंदर मिश्रा, 4 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने ब्लू वाटर हादसे में जान गंवाने वाले मोहम्मद आदिल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक मिश्रा मृतक के मौदहापारा स्थित निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हेड लाइंस
ब्लू वाटर हादसे में मृतक मोहम्मद आदिल के परिवार से मिले विधायक पुरंदर मिश्रा
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
मृतक के पिता मोहम्मद यूनुस को सौंपा सहायता राशि का चेक
एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि इस कठिन समय में परिवार के साथ शासन-प्रशासन खड़ा है। उन्होंने मृतक मोहम्मद आदिल के पिता मोहम्मद यूनुस को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

इस अवसर पर रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, रायपुर तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक मिश्रा ने परिवार को हरसंभव सहयोग और सहायता का आश्वासन दिया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

श्रीमती उगमदेवी पगारिया का निधन,अंतिम यात्रा कल 25 अगस्त को …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। अत्यन्त दुःख के साथ सूचित किया जाता...

बेटियों के हाथों में साइकिल, सपनों को मिली नई रफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत WRS...

बेमेतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, कई छात्र घायल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बेमेतरा, छत्तीसगढ़। जिले में सोमवार सुबह बच्चों...