29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

गर्मियों में इस तरह खाना शुरू कर देंगे खीरा तो तेजी से घटने लगेगा वजन, देखते ही लोग पूछने लगेंगे फिटनेस का राज ..

HomeChhattisgarhगर्मियों में इस तरह खाना शुरू कर देंगे खीरा तो तेजी से...

Date:

खानपान में सही तरह से खीरा शामिल किया जाए तो तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है. यहां जानिए गर्मियों के मौसम में खीरा खाने का सही तरीका. 

वजन कम : गर्मियों आ चुकी हैं और साथ ही आ चुका है गर्मियों में सभी का मनपसंद खीरा. चाहे शरीर को ठंडक देनी हो या फिर पेट की गड़बड़ियां ठीक करनी हों, खीरा (Cucumber) बेहद फायदेमंद साबित होता है. शरीर को ठंडक और ताजगी देने के अलावा भी खीरे के अनेक फायदे हैं. इसमें लिपिड लोअरिंग गुण पाए जाते हैं, यह एंटी-डायबेटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन के और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखने के साथ ही वजन घटाने में मददगार भी साबित होते हैं. जानिए किस तरह खीरे से वजन घटाने (weight loss) में सहायता मिलती है और इसके सेवन का सही तरीका क्या है. आपके लिए कुछ खास खीरे की रेसिपीज भी यहां दी गई हैं. तो चलिए जानते हैं उसके बारे में :-

  • खीरा लो कैलोरी फूड है जिसमें जीरो फैट होता है. इसीलिए खीरे को बेझिझक वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है. 
  • कब्ज जैसी पेट की दिक्कतें दूर करने में खीरे का अत्यधिक फायदा देखने को मिलता है. खीरा फाइबर से भरपूर होता है और इसमें वॉटर कंटेंट भी अत्यधिक होता है जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. 
  • मोटापा बढ़ाने में शुगर का बड़ा हाथ होता है. शुगर वाले किसी भी फूड को खाने पर मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है. हालांकि, खीरे में ना के बराबर नेचुरल शुगर होती है जो इसे अच्छा वेट लॉस फूड (Weight Loss Food) बनाती है. 
  • शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए भी खीरा काम आता है. खीरे के सेवन से शरीर से टॉक्सिंस निकल जाते हैं. टॉक्सिंस निकल जाने पर वजन कम होने में भी मदद मिलती है. इससे पेट फूलने की दिक्कत से भी निजात मिलती है सो अलग. 

बनाएं खीरे का सलाद 

वजन घटाने के लिए खाने के साथ सलाद खाया जा सकता है. खीरे का सलाद वजन कम करने में असरदार साबित होता है. इसे खाने का सही समय है कि लंच और डिनर. रोटी-सब्जी के साथ खीरे का सलाद आपका पेट तो भरेगा ही साथ ही वजन कम करने के लिए भी अच्छा साबित होगा |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related