31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

आज शाम 4 बजे होगी BJP कोर कमेटी की बैठक, चुनाव और संगठन के कार्यों को लेकर बनेगी रणनीति

HomeMadhya Pradeshआज शाम 4 बजे होगी BJP कोर कमेटी की बैठक, चुनाव और...

Date:

प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक 18 अप्रैल को भोपाल में शाम 4 बजे बुलाई गई है।

भोपाल (मध्यप्रदेश ): प्रतिनिधि

भोपाल: 18 अप्रैल 2023 राजधानी (मध्यप्रदेश) में इस साल विस चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर बीजेपी ने सभी जिलों में तैयारियां तेज कर दी है। ऐसे में यह भी देखा जा रहा है कि जहां पर बीजेपी अपनी मजबूती स्थिति में होती थी वहां के कार्यकर्ताओं में संगठन के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में संकट के समय हमेशा पार्टी के साथ रहने वाले, वोटर्स में प्रभाव रखने वाले, पार्टी के निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को आलाकमान ने गंभीरता से लिया है।

प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक 18 अप्रैल को भोपाल में शाम 4 बजे बुलाई गई है। इसमें नेताओं की फीडबैक रिपोर्ट पर मंथन होगा। इस बैठक में जो फैसला होगा, उसके आधार पर एक्शन होगा। अभी तक इन नेताओं की जितनी भी बैठकें हुई हैं, उनमें मुख्य रूप से मंत्रियों और विधायकों द्वारा उपेक्षा करने की शिकायतें हो रही हैं। सबसे ज्यादा नाराजगी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले जिलों में हो रही हैं। यहां पूर्व संगठन मंत्री माकन सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...