18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

स्वच्छ रायपुर अब और क्लीन होगी रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल 17 अप्रैल को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

HomeChhattisgarhस्वच्छ रायपुर अब और क्लीन होगी रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल 17 अप्रैल...

Date:

40 करोड़ रूपए की लागत से 05 शहरी सड़कों का सौंदर्यीकरण का काम भी होगा शुरू


रायपुर, 16 अप्रैल 2023
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 17 अप्रैल को रायपुर शहर को 84 नए सफाई वाहनों की बड़ी खेप भी मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के इन छोटे-बड़े वाहनों का लोकार्पण करेंगे। इन वाहनों के नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल हो जाने से निगम क्षेत्र में कचरा और अन्य दूसरे अपशिष्टों को इकट्ठा करने, उनका परिवहन करने और उनका निष्पादन करने में बड़ी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री बघेल 30 हाइड्रोलिक टिपर, 20 मिनी टिपर, 07 यूटिलिटी विकल्प, 05 वैक्यूम सक्शन मशीन, 01 चैन माउंटेड डिगर, 10 तीन क्यूबिक मीटर के हाइड्रोलिक टिपर, 03  मिनी पोकलेन, 01 ट्रैक्टर संचालित वाटर कैनन सिस्टम, 06 कैंफर और 01 बोलेरो वाहन नगर निगम रायपुर को सौपेंगे।
05 शहरी सड़कों के सौंदर्यीकरण के काम की शुरूआत भी होगी – मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ही शहर की 05 सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे। लगभग 40 करोड़ रूपए की लागत से यह काम होगा। मुख्यमंत्री जी.ई रोड, वीआईपी रोड, बलौदाबाजार रोड, स्टेशन रोड और पचपेड़ी नाका रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों की शुरूआत करेंगे। इसके साथ ही इन सड़कों से जुड़ने वाली छोटी संपर्क सड़कों का भी सौैंदर्यीकरण किया जाएगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related