41.8 C
Raipur
Monday, May 25, 2026

सरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत…

HomeChhattisgarhSARGUJAसरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत...

Date:

सरगुजा / छत्तीसगढ़

सरगुजा, छत्तीसगढ़। सरगुजा संभाग में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरपान में तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें 4 मजदूर युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में सभी चचेरे भाई और एक ही परिवार के सदस्य थे। बताया जा रहा है कि वे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समुदाय से संबंध रखते थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया और मौके से फरार हो गया।

वहीं दूसरी घटना अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर जजगा के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 ग्रामीणों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मेहमानी से लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related