रायपुर / छत्तीसगढ़
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी रायपुर में हुई घटना, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |
प्रमुख बिंदु
- भाजपा नेता धरमलाल कौशिक झपटमारी की घटना के शिकार
- मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाश मोबाइल लेकर फरार
- घटना के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राजधानी रायपुर में एक बड़ी झपटमारी की घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार एक बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।
सुबह टहलने के दौरान हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार धरमलाल कौशिक सुबह लगभग सवा 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक पर पहुंचे एक युवक ने अचानक उनका मोबाइल झपट लिया और तेजी से मौके से फरार हो गया। घटना के समय वे अकेले थे। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल बढ़ गई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
राजधानी रायपुर में वीआईपी नेता के साथ हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बीच हुई इस वारदात को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ख़बरें और भी…


