बिलासपुर/ छत्तीसगढ़
कोनी थाना क्षेत्र के वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 40 लाख रुपये का सामान किया जब्त
प्रमुख बिंदु
- बिलासपुर पुलिस ने जुए के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
- वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में दबिश देकर 8 आरोपी गिरफ्तार
- 3 लाख 80 हजार रुपये नकद और 5 चार पहिया वाहन जब्त
- आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फार्म हाउस मालिक समेत 8 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में बड़े स्तर पर अवैध रूप से जुए का संचालन किया जा रहा है।
पुलिस ने मौके पर मारा छापा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपी नगदी दांव पर लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य सामान बरामद किया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
नकदी, मोबाइल और वाहन जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 3 लाख 80 हजार रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन और 5 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
सभी आरोपी बिलासपुर के निवासी
गिरफ्तार आरोपियों में मनीष शर्मा ,रोशन सिंह ,मुन्ना गोयल , विकाश सिंह, नीरज शर्मा ,दीपक अग्रवाल,चंद्रक्रिष्ण अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ख़बरें औअर भी…


