नारायणपुर में सड़क और पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर…

HomeCHHATTISGARHRaipurनारायणपुर में सड़क और पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता और समय-सीमा...

Date:

नारायणपुर / छत्तीसगढ़

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों और ठेकेदारों को दिए आवश्यक निर्देश

प्रमुख बिंदु

  • नारायणपुर में निर्माणाधीन सड़कों और पुलों की समीक्षा बैठक आयोजित
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-130डी के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
  • पहुंचविहीन गांवों के लिए सड़क और पुल प्रस्ताव भेजने के निर्देश
  • भू-अर्जन और वन स्वीकृति से जुड़े मामलों की भी हुई समीक्षा

रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज नारायणपुर जिला मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर जिले में निर्माणाधीन सड़कों, पुलों और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कोंडागांव से नारायणपुर होते हुए महाराष्ट्र सीमा तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-130डी के निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का कार्य तय समय में पूरा किया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।

पहुंचविहीन गांवों के लिए तैयार होंगे प्रस्ताव

सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बैठक में नारायणपुर जिले के ऐसे गांवों के लिए पुल और सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए, जहां वर्षभर आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने इस वर्ष के बजट में शामिल कार्यों के विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन शीघ्र तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजने को कहा।

भू-अर्जन और वन स्वीकृति मामलों की भी समीक्षा

बैठक के दौरान सड़कों और पुलों के निर्माण से जुड़े भू-अर्जन तथा वन स्वीकृति के मामलों की भी समीक्षा की गई। विभागीय सचिव ने ठेकेदारों से चर्चा कर निर्माण कार्यों की प्रगति और भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर नम्रता , लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी के भटपहरी , राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप तथा जगदलपुर परिक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता संजय सूर्यवंशी उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी..


स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 IAS और 1 IFS अधिकारी की नई पोस्टिंग, 6 जिलों के कलेक्टर बदले…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर...

टाटीबंध के गोदाम पर कृषि विभाग का छापा! बिना लाइसेंस रखी 531 क्विंटल खाद जब्त, व्यापारी पर FIR…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में अवैध रूप...

अंबिकापुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: बोरे में बंद मिले बुजुर्ग दंपती के शव, बड़ा बेटा फरार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना...