33.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा, पत्रकारों के लिए असम से लाए खास चाय…

HomeChhattisgarhRaipurमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा, पत्रकारों के लिए असम से लाए...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

विष्णुदेव साय ने एक बार फिर अपने सहज और सरल स्वभाव की मिसाल पेश की है। रायपुर के सियासी गलियारों में इन दिनों मुख्यमंत्री के इसी अंदाज की चर्चा जोरों पर है।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हाल ही में झारखंड में आयोजित हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में उनसे असम की मशहूर चाय लाने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने भी मुस्कुराते हुए चाय लाने का वादा कर दिया।

खास बात यह रही कि रायपुर लौटते ही मुख्यमंत्री ने अपना यह वादा निभा दिया। उन्होंने पत्रकारों के लिए असम की विशेष चाय भिजवाई, जिसके बाद मीडिया जगत और राजनीतिक हलकों में उनके इस व्यवहार की सराहना हो रही है।

मुख्यमंत्री के इस छोटे लेकिन आत्मीय कदम को लोग उनकी सादगी, संवेदनशीलता और रिश्तों को महत्व देने वाले व्यक्तित्व से जोड़कर देख रहे हैं। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच भी पत्रकारों से किए गए मजाकिया वादे को याद रखना और उसे पूरा करना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...

IIIT रायपुर हॉस्टल में बड़ी चोरी, 15 से ज्यादा लैपटॉप लेकर फरार हुए शातिर चोर…

नया रायपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु: IIIT रायपुर के हॉस्टल से 15...