29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस छत्तीसगढ़ ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस: संविधान की गरिमा और राष्ट्र प्रगति में कायस्थ समाज का योगदान पर दिया जोर…

HomeChhattisgarhग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस छत्तीसगढ़ ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस: संविधान की...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। राजधानी रायपुर के कबीर नगर स्थित जयप्रकाश नारायण चौक पर आयोजित मुख्य समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के बीच राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई, जिससे संपूर्ण वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, न्याय और अधिकारों की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज ने सदैव राष्ट्र निर्माण में शिक्षा, प्रशासन, साहित्य एवं सामाजिक सेवाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आगे भी देश की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

प्रदेश महासचिव श्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी साझा की। वहीं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2026 में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कला के क्षेत्र में कायस्थ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

समारोह में वरीय उपाध्यक्ष श्री ध्यान चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्री संजय कर्ण, कोषाध्यक्ष श्री राजेश सिन्हा, रायपुर जिलाध्यक्ष श्री रत्नाकर दास सहित श्री मुकेश सिन्हा, श्री विकास श्रीवास्तव, श्रीमती नमिता सिन्हा एवं समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया तथा सभी उपस्थितजनों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related