21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मैट्स विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन:विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र रहे उपस्थित…

HomeChhattisgarhमैट्स विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन:विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस के अंतर्गत संचालित केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया एवं महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया द्वारा विधिवत पूजा कर किया गया। इस अवसर पर ज्ञान, विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती की आराधना कर विश्वविद्यालय परिवार ने शैक्षणिक उन्नति की कामना की।

पूजा उपरांत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षकों द्वारा स्वरचित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया, जो विश्वविद्यालय में अकादमिक एवं शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की परंपरा रही है और इसी कड़ी में इस वर्ष भी विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकगणों के साथ-साथ पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत मुंडेजा, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. साहित्यांजलि चंद्र, संजय शाहजीत, लुकेश मिर्चे, ओमलता साहू, सहायक ग्रंथपाल शशिकांत कोसरे तथा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो.(डॉ.) के. पी. यादव, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांढ एवं कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन को ज्ञान एवं संस्कृति से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...