रायपुर / छत्तीसगढ़
हाइलाइट :
• PM उषा मद से खरीदी में नियमों की अनदेखी और वित्तीय गड़बड़ी उजागर
• छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं होने की पुष्टि
• निलंबन अवधि में मुख्यालय जगदलपुर, जीवन निर्वाह भत्ता देय
नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई
सरकारी खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। GeM पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं के मामले में पांच अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। मामला PM उषा मद से आवंटित राशि के दुरुपयोग से जुड़ा है, जहां जांच में सामने आया कि सामग्री क्रय के दौरान छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया और निर्धारित प्रक्रिया को दरकिनार कर आर्थिक गड़बड़ी की गई।
कहां पदस्थ थे निलंबित अधिकारी
निलंबित सभी अधिकारी-कर्मचारी नवीन वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर में पदस्थ थे। निलंबन अवधि के दौरान सभी का मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक, कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है। नियमों के अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबित किए गए अधिकारियों में डॉ. योगेन्द्र कुमार पटेल (प्राचार्य), भूषण जय गोयल, किशोर कुमार कोठारी, हरीश चंद बैद और नोहर राम (सभी सहायक प्राध्यापक) शामिल हैं।
विभागीय जांच के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन ने जांच समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता प्रमाणित होने के बाद तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही विभागीय जांच के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिस पर शासन ने जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। विभागीय जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ख़बरें और भी…swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें | https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q


