26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

मुझे नहीं पता था कि मैं आज आवेदन कर रही हूं और आज ही मुख्यमंत्री मुझे आदेश देंगेः पूजा

HomeChhattisgarhमुझे नहीं पता था कि मैं आज आवेदन कर रही हूं और...

Date:

रायपुर, 01 अप्रेल 2023

मैं फिजिकल एजुकेशन के लिए जरूरी डायट और रूटीन नहीं कर पाती थी, भत्ते से मैं मजबूत बनूंगीः मुकेश्वरी
प्रदेश के चार युवाओं को योजना शुरू होते ही मुख्यमंत्री के हाथों मिला बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश
बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के लिए कोई अंतिम तिथि नहीं
|

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय से  बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री ने योजना की शुरूआत के साथ ही चार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश भी जारी किया। मुख्यमंत्री के हाथों बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश पाने वाले ये चार युवा अपने भविष्य को लेकर आशांवित हैं और इसके लिए मेहनत भी कर रहे है। बेरोजगारी भत्ते से इनके सपनों को नई उड़ान मिलेगी। आइए जानते हैं कौन हैं ये चार युवा।

रायपुर जिले की रहने वाली पूजा चंद्रवंशी बी.एड. की छात्रा हैं। रायपुर के गुढिहारी की रहने वाली पूजा बेहद गरीब परिवार से हैं और बहुत ही मुश्किलों से शिक्षक बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई कर रही हैं। अभी तक पूजा बीएड की मंहगी किताबें खरीद पाने में असमर्थ थीं और वो अपने सहपाठियों से किताबें लेकर पढ़ाई करती थीं। उन्हें ये किताबें वापस करने का दबाव होता था। बेरोजगारी भत्ता योजना के बारे में जानकारी मिलने पर पूजा ने आज ही आनलाइन इसके लिए आवेदन किया था और थोड़ी ही देर बाद उनका बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत भी हो गया।


मुकेश्वरी रायपुर के मोवा की रहने वाली एथलीट हैं और फिजिकल एजुकेशन में अपना कैरीयर बनाना चाहती हैं। मुकेश्वरी को अपनी रेगुलर डाइट और अपनी रूटीन को मेंटन करने में काफी परेशानी होती है क्योंकि फिजिकल एजुकेशन के लिए शरीर का फिट रहना बेहद जरूरी है। आर्थिक तंगी के बाद भी वो पढ़ाई तो कर रही थी लेकिन शरीर का खयाल नहीं रख पाती थी। बेरोजगारी भत्ता मिलने से अब मुकेश्वरी न सिर्फ अपनी अच्छी डायट ले सकेंगी बल्कि उन्हें पढ़ाई में भी आसानी होगी।
इसी तरह से गुढ़िहारी के रहने वाले कुणाल साहू कंप्यूटर के फील्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं और बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। आर्थिक हालात ठीक न होने से कुणाल बीसीएस की मंहगी किताबें नहीं खरीद पाते थे, बेरोजगारी भत्ते से ये परेशानी अब दूर हो गयी है।


रायपुर के ही कृष्णा नगर के रहने वाले दीपक निषाद अपना ग्रेजुएशन पूरा कर चुके है और सिविस सर्विसेज में कैरीयर बनाने  में जुटे हुए हैं। दीपक अपनी तैयारी को धार देने के लिए ऩई किताबें खरीदने से बचा करते थे, लेकिन अब बेरोजगारी भत्ते से मिले पैसों से वो नई किताबें खरीद पाएंगे और अपने सपनों को पूरा करने के और नजदीक पहुंच पाएंगे।
इन चारों युवाओं ने आज ही बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया था और इन्हें नहीं पता था कि आज ही इनका आवेदन स्वीकृत भी हो जाएगा। इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब इन्हें पता चला कि खुद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इन्हें स्वीकृति आदेश प्रदान करेंगे। इन युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताते हुए बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू करन के लिए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही ये  भी कहा है कि मुख्यमंत्री के इस मदद से वो जल्द ही रोजगार हासिल करेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...