21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

राजिम में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण, विधायक रोहित साहू ने दो वर्षों की उपलब्धियां रखीं जनता के सामने।

HomeChhattisgarhराजिम में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण, विधायक रोहित साहू ने...

Date:

राजिम/छत्तीसगढ़

राजिम। भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राजिम नगर पंचायत में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर प्रदेश के 115 नगरीय निकायों में अटल परिसरों का एक साथ शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में राजिम में विधायक रोहित साहू की प्रमुख उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि अटल परिसर सुशासन और जनसेवा की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उनके दो वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें सड़क, सिंचाई, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के मज़बूतीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और लंबे समय से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को भी गति मिली है।

विधायक साहू ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा की विचारधारा को याद करते हुए कहा कि वे सुशासन, संवाद और शुचिता के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में देश ने सड़क, संचार, परमाणु शक्ति, विदेश नीति और आर्थिक सुधारों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अटल परिसर के निर्माण को राज्य के लिए गौरव की बात बताया और राजिम को नगरपालिका परिषद का दर्जा मिलने पर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और क्षेत्र में विकास यात्रा के आगे बढ़ने की कामना की गई।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...