रायपुर/ छत्तीसगढ़
रायपुर। भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती अवसर पर राजधानी रायपुर में सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग एवं जोन क्रमांक-3 के सहयोग से अवन्ति विहार कॉलोनी स्थित अटल चौक (एटीएम चौक) के प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा शामिल हुए। उनके साथ नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, पार्षद श्रीमती गायत्री नौरंगे, रायपुर शहर भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर तथा जिला भाजपा प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों और सुशासन की उनकी सोच को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान जोन-3 की जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप-अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए उनके राष्ट्रवादी दृष्टिकोण और शांतिपूर्ण राजनीतिक संस्कारों को प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम सरल और गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में अच्छे शासन की परंपरा को मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया ।
खबरें और


