18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर: सरगुजा से रायपुर तक ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें…

HomeChhattisgarhWEATHERछत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर: सरगुजा से रायपुर तक ठंड और कोहरे...

Date:

रायपुर /छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ में सक्रिय शीतलहर के कारण सरगुजा संभाग सबसे अधिक प्रभावित है, जहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में फिलहाल ठंड से राहत के कोई संकेत नहीं हैं और अगले पांच दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना कम है।

सरगुजा संभाग में शीतलहर और नमी के कारण घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में सड़कों पर दृश्यता घटकर महज 20 मीटर तक रह गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में भी कोहरे का असर बना रह सकता है। पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शीतलहर का असर अब मैदानी और ग्रामीण इलाकों में भी साफ दिखाई दे रहा है। सर्द हवाओं के चलते शाम होते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है और लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। कोहरे के कारण तेज धूप नहीं निकल पा रही, जिससे लोगों को दिन-रात गर्म कपड़ों में रहना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है।

राजधानी रायपुर और दुर्ग संभाग में भी सुबह और शाम के समय तेज ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ देर के लिए राहत मिल जाती है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर बना हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...