अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में सीएफएमटी यूनिट शुरू: अब एक ही छत के नीचे जहर और नशे की वैज्ञानिक जांच|

HomeCHHATTISGARHअंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में सीएफएमटी यूनिट शुरू: अब एक ही छत के...

Date:

रायपुर/ छत्तीसगढ़

हाइलाइट : राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली क्लीनिकल फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी (CFMT) यूनिट। अज्ञात विषपान, शराब व नशे के मामलों की मिनटों में वैज्ञानिक जांच और कोर्ट-मान्य रिपोर्ट अब यहीं तैयार होगी।

राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में शनिवार को नैदानिक न्यायालयिक चिकित्सा एवं विषविज्ञान इकाई (सीएफएमटी यूनिट) का शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक यूनिट के शुरू होने से छत्तीसगढ़ में पहली बार जहर, नशा, शराब सेवन, अज्ञात विषपान और मेडिको-लीगल मामलों की वैज्ञानिक जांच एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगी। अब तक ऐसी जांचों के लिए एम्स या अन्य संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे रिपोर्ट आने में देरी होती थी, लेकिन नई यूनिट से यह प्रक्रिया मिनटों या घंटों में पूरी हो सकेगी। अननोन पॉइजन मामलों में मरीज के बिस्तर पर ही प्राथमिक जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इस लैब में एम्फ़ैटेमिन, बार्बिटुरेट्स, बेंजोडायजेपिन, कोकीन, मारिजुआना, मेथैम्फेटामाइन, ओपियोड (हेरोइन), फेनसाइक्लिडीन (पीसीपी), मॉर्फिन, मेथोडोन, एक्सटेसी और ट्राइसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट जैसे 12 प्रकार के मादक पदार्थों की जांच कुछ ही मिनटों में की जा सकेगी। अज्ञात जहर सेवन के मामलों में बेडसाइड जांच से तुरंत सही इलाज शुरू किया जा सकेगा, वहीं शराब और नशे के मामलों में कुछ सेकेंड में शुरुआती रिपोर्ट मिलने से समय पर दवा और एंटीडोट देकर जान बचाना संभव होगा। बिना अनुमान के वैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर इलाज होने से मरीजों और उनके परिजनों को सबसे बड़ा लाभ मिलेगा।

यह यूनिट पुलिस और डॉक्टरों दोनों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, क्योंकि नशा और शराब से जुड़े मामलों में मजबूत और जल्दी मिलने वाले वैज्ञानिक सबूत उपलब्ध होंगे और डॉक्टरों को मेडिको-लीगल जिम्मेदारियों में सहूलियत मिलेगी। यहां तैयार की जाने वाली रिपोर्ट कोर्ट में भी मान्य होगी, साथ ही फॉरेंसिक नर्सिंग, मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चला रहे पांच चालक पकड़े गए…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष...

वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस वॉशिंग पाउडर पैकिंग के नाम पर संचालित हो रही...

बिलासपुर में भूपेश बघेल का भाजपा और आरएसएस पर हमला, महंगाई, बिजली और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...