32.1 C
Raipur
Friday, April 10, 2026

कोरिया : 5.60 लाख के गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 15-15 साल की सख्त सजा…

HomeChhattisgarhकोरिया : 5.60 लाख के गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को...

Date:

बैकुंठपुर/छत्तीसगढ़

कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने गुरुवार को गांजा तस्करी के गंभीर मामले में दो आरोपियों को कड़ी सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास के साथ 2-2 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामला लगभग एक साल पुराना है, जिसमें दोनों आरोपी मध्यप्रदेश से लग्जरी कार की डिक्की में गांजा भरकर आपूर्ति करने के लिए निकले थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करी की यह कोशिश असफल हो गई।

घटना 9 दिसंबर 2024 की है, जब एमसीबी जिले के थाना केल्हारी पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि ग्राम माछीडांड़ निवासी संदीप शर्मा और उसका साथी राजू कोरी उर्फ राजू कबीर पंथी, ओडिशा के सुंदरगढ़ से गांजा लेकर कठौतिया होते हुए केल्हारी की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी ने तुरंत टीम गठित की और माछीडांड़ पुल के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर दी। कुछ समय बाद पुलिस ने एक सफेद रंग की कार (एमपी 04 सीएल 1030) को रोककर तलाशी ली। डिक्की में रखी तीन पीली बोरियों में कुल 56 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों से कुल 5 लाख 60 हजार रुपये मूल्य का गांजा और 7 लाख रुपये की लग्जरी कार जब्त की। इस प्रकार कुल 12 लाख 60 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि बरामद गांजा अजयगढ़ (पन्ना, मध्यप्रदेश) में बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

विशेष न्यायालय एनडीपीएस, बैकुंठपुर ने उपलब्ध सबूतों, जब्ती कार्रवाई और पुलिस के तर्कों को स्वीकार करते हुए आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(द्वितीय)(सी) के तहत दोषी पाया। अदालत ने दोनों को 15-15 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और 2-2 लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया। यह फैसला नशा तस्करी के खिलाफ सख्त न्यायिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त रुख, अभिभावकों को राहत का भरोसा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट बॉक्स: निजी स्कूलों की मनमानी पर...

आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ के 59 निजी अस्पताल योजना से बाहर…

रायपुर/ स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट बॉक्स: 59 निजी अस्पताल आयुष्मान...