23.9 C
Raipur
Friday, April 10, 2026

लालपुर निस्तारी शीतला तालाब को निजीकरण से बचाने कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन…

HomeChhattisgarhलालपुर निस्तारी शीतला तालाब को निजीकरण से बचाने कलेक्टर को सौंपा गया...

Date:

रायपुर/ छत्तीसगढ़

रायपुर, 10 दिसंबर। लालपुर स्थित निस्तारी शीतला तालाब को निजी व्यक्ति के नाम दर्ज किए जाने के विरोध में स्थानीय निवासियों ने आज पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। तालाब को निजी खाते में दर्ज किए जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

पंकज शर्मा ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में वर्ष 1925-26 से 2000-2001 तक इस तालाब को सार्वजनिक निस्तारी तालाब के रूप में दर्ज किया गया था। लेकिन वर्ष 2002-03 में त्रुटिवश इसे निजी कृषि भूमि के रूप में दर्ज कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों की आस्था और उपयोग दोनों प्रभावित हो रहे हैं। शीतला माता मंदिर से जुड़ा यह तालाब क्षेत्रवासियों की धार्मिक, सामाजिक और दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं का प्रमुख स्रोत रहा है।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ भू–माफियाओं की मिलीभगत से तालाब को निजी खाते में दर्ज कर भ्रष्टाचार किया गया है। इससे तालाब पर कब्जे का खतरा बढ़ गया है और ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सरकार एक ओर जल संरक्षण और तालाबों की रक्षा की बात करती है, वहीं दूसरी ओर कुछ प्रभावशाली लोग अधिकारियों की सांठगांठ से तालाब को निजी हाथों में बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, कृपाराम साहू, मनोज साहू, बलीराम साहू, तीरथ यादव, सुरेश धीवर, बंशी सागरवंशी, मुकेश साहू सहित अनेक स्थानीय निवासी शामिल थे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त रुख, अभिभावकों को राहत का भरोसा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट बॉक्स: निजी स्कूलों की मनमानी पर...

आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ के 59 निजी अस्पताल योजना से बाहर…

रायपुर/ स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट बॉक्स: 59 निजी अस्पताल आयुष्मान...