आरंग में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खोलने की मांग तेज, व्यापारी संघ ने सौंपा ज्ञापन…

HomeCHHATTISGARHआरंग में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खोलने की मांग तेज,...

Date:

आरंग / छत्तीसगढ़

हाइलाइट
आरंग नगर के व्यापारियों ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की मौजूदा शाखा में भीड़ और सुविधाओं के अभाव के कारण आम जनता, किसान, पेंशनर और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी वजह से एक नई शाखा की मांग अत्यंत आवश्यक हो गई है।

आरंग नगर के व्यापारी संघ ने नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खोलने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान शाखा में ग्राहकों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है, जिसके कारण रोजाना भारी भीड़ देखने को मिलती है। वर्ष 1969 से संचालित देना बैंक के बड़ौदा में विलय होने के बाद यहां ग्राहकों का दबाव और बढ़ गया है, जिससे बैठने की व्यवस्था, पेयजल और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव गंभीर समस्या बनकर उभरा है।

व्यापारियों ने बताया कि बैंक से जुड़े किसान, वरिष्ठ नागरिक, पेंशनर, ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय व्यापारी प्रतिदिन लंबी कतारों और अव्यवस्था के कारण परेशान होते हैं। जबकि नगर में पंजाब नेशनल बैंक की दो शाखाएँ संचालित हैं, परंतु बड़ौदा बैंक की दूसरी शाखा का न होना लगातार बढ़ती जनसंख्या और वित्तीय गतिविधियों के लिहाज से बड़ी कमी के रूप में देखा जा रहा है। व्यापारी संघ ने कहा कि बढ़ते कामकाज और भीड़ को देखते हुए शीघ्र ही एक नई शाखा खोलना जनहित में जरूरी है।

ज्ञापन मिलने के बाद शाखा प्रबंधक ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय अधिकारी को पंजीकृत डाक से भेजी गई है। प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी संघ के अध्यक्ष सूरज शर्मा, सचिव दिलीप चंद्राकर, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, संतोष चंद्राकर, दीपक सोनी, पंकज शुक्ला, शरद गुप्ता, बांके बिहारी अग्रवाल और डॉ. मनोज चंद्राकर शामिल रहे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...