दिल्ली / भारत
हाइलाइट संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू—सरकार कह रही है सदन सुचारु चले , विपक्ष कह रहा है पहले जवाब दो । SIR विवाद , प्रदूषण संकट , दिल्ली ब्लास्ट और आंतरिक सुरक्षा—कई बड़े मुद्दों पर टकराव तय माना जा रहा है ।
नई दिल्ली में आज से शीतकालीन सत्र शुरू , 19 दिसंबर तक चलेगी कार्यवाही नई दिल्ली में सोमवार 1 दिसंबर यानि आज से 2025 से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है । यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा । एक दिन पहले , रविवार 30 नवंबर को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई , जिसमें विपक्ष के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए । बैठक में यह सहमति बनी कि सदन सुचारु रूप से चलना चाहिए , हालांकि विपक्ष ने साफ संकेत दिए कि वह कई मुद्दों पर सरकार से दो-टूक जवाब चाहेगा ।
किरन रिजीजू ने कहा कि सरकार की “पूरी कोशिश होगी कि कार्यवाही शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से चले ।” वहीं विपक्षी दलों ने अंदरूनी सूत्रों के हवाले से बताया कि वे इस सत्र को SIR विवाद , मताधिकार और लोकतांत्रिक पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के बड़े अवसर के रूप में देख रहे हैं ।
लोकसभा एजेंडा एक्साइज और सिक्योरिटी सेस पर दो प्रमुख बिल पेश होने को तैयार लोकसभा में शीतकालीन सत्र के एजेंडा की सूची भी जारी कर दी गई है । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सेंट्रल एक्साइज अमेंडमेंट बिल , 2025 में संशोधन पेश करेंगी । इसके अलावा वे हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल , 2025 भी प्रस्तुत करने का प्रस्ताव रखेंगी , जिसके जरिए जरूरी मशीनों और प्रोसेसेज़ पर सेस लगाकर संसाधन बढ़ाने की योजना है । सरकार का मानना है कि बढ़ा हुआ सेस राष्ट्रीय सुरक्षा मद में खर्च पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा ।
राज्यसभा में SIR पर गरमाहट AAP सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत नोटिस दिया राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत “सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस” दिया है । उनकी मांग है कि— SIR में मनमाने ढंग से नाम हटाने , BLO की मौत , मताधिकार से वंचित किए जाने , और आर्टिकल 14 21 326 के संभावित उल्लंघन पर विस्तृत चर्चा कराई जाए । संजय सिंह का आरोप है कि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की भारी कमी है , और लाखों वोटर अपने ही वोट से वंचित हो सकते हैं ।
प्रदूषण पर कांग्रेस आक्रामक “AQI खतरनाक—इस पर एक दिन की चर्चा जरूरी” कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि फिलहाल दिल्ली और कई अन्य शहरों में बढ़ता एयर पॉल्यूशन एक गंभीर चिंता है । उनके शब्दों में “मैं खुश हूं कि मेरा ज़ीरो आवर पॉल्यूशन पर है । लोग बीमार पड़ रहे हैं । कम से कम एक दिन तो इस पर चर्चा होनी ही चाहिए ।” रंजीत रंजन ने यह भी कहा कि संसद का सुचारु चलना जरूरी है , क्योंकि प्रदूषण ऐसा मुद्दा है जिसे दलगत राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए ।
कांग्रेस का बड़ा हमला “SIR लोकतंत्र पर हमला—वोट चोरी की जांच जरूरी” कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि विपक्ष की प्राथमिकता SIR पर बहस कराना है , क्योंकि यह ‘लोकतंत्र पर सीधा हमला’ है । उन्होंने कहा “12 राज्यों में जहां-जहां SIR चल रहा है , वहां BLO की मौतें और सुसाइड के मामले सामने आ रहे हैं । यह बड़ा संकट है ।” साथ ही , टैगोर ने दिल्ली ब्लास्ट , आंतरिक सुरक्षा और राजधानी के प्रदूषण को भी ऐसे मुद्दों में शामिल किया जिन्हें वे इस सत्र में जोरदार तरीके से उठाने वाले हैं । उनका आरोप है कि “इलेक्शन कमीशन एक निष्पक्ष संस्था की बजाय सरकार का एजेंट बन रहा है , और यह गंभीर संकेत है ।”
ख़बरें और भी…


