संभागायुक्त दुर्ग संभाग ने राजनांदगांव जिला पंचायत में दी दबिश कर्मचारियों में मचा हड़कंप..

HomeCHHATTISGARHसंभागायुक्त दुर्ग संभाग ने राजनांदगांव जिला पंचायत में दी दबिश कर्मचारियों में...

Date:

ब्यूरोचीफ दिनेश दुबे -बेमेतरा

(27 मार्च 2023 )

संभागायुक्त दुर्ग संभाग ने राजनांदगांव जिला पंचायत में दी दबिश |
रीपा एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं हेतु आगामी कार्य योजना के संबंध में अधिकारियों से की चर्चा |
कैशबुक अद्यतन रखने हेतु कर्मचारियों को दिए निर्देश |


जिला पंचायत राजनांदगांव में आज  उस समय अफरा तफरी मच गई जब  संभागायुक्त  महादेव कावरे सुबह 10:30 बजे अचानक जिला पंचायत राजनांदगांव पहुंचे, श्री कावरे ने कार्यालय में समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थापना शाखा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया, अपील पंजी में लंबित एक आवेदन को समय सीमा में निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए, सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त कुल 27 आवेदनों में से 25 आवेदन निराकृत किया गया है शेष लंबित 2 आवेदनों को समय सीमा के भीतर निराकृत किए जाने के निर्देश दिए गए।


संभागायुक्त द्वारा जिला पंचायत अंतर्गत संचालित विभिन्न केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं जैसे मनरेगा,  स्वच्छ भारत मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना, विधायक आदर्श ग्राम योजना, रूर्बन मिशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री समग्र योजना, श्रद्धांजली योजना, स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आंतरिक विद्युतीकरण योजना, 15वे वित्त आयोग एवं अन्य योजनाओं के कैशबुक एवं पासबुक का अवलोकन किया, जिस पर मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के रोकड़ बही एवं बैंक पासबुक में अंतर की राशि के जांच कर मिलान किए जाने के निर्देश दिए साथ ही जिला पंचायत हेतु संधारित रोकड़ बही में मासिक गोशवारा नही बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी को मासिक गोशवारा एवं बैंक समाधान विवरण तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने शासन की महत्वपूर्ण योजना नरुवा,गरुवा, घुरुवा एवं बाड़ी योजना, रीपा योजना हेतु आगामी कार्य योजना के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की साथ ही योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान श्री अमित कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव, श्री अरुण वर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगांव भी उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और आकाशीय बिजली से रहें सावधान…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार...

चेम्बर से कमल सोनी का इस्तीफा, बोले- पद छोड़ा है, व्यापारियों की आवाज उठाने का संघर्ष नहीं…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के...