आखिर क्यों हुई दोस्त की निर्मम हत्या? तालाब से गायब युवक की लाश मिली गिट्टी खदान में, दो आरोपी गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHआखिर क्यों हुई दोस्त की निर्मम हत्या? तालाब से गायब युवक की...

Date:

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया। आपसी विवाद के चलते सिद्धार्थ भतपहरी नामक युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की गई, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने इस जघन्य अपराध का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।

नहाने निकला था सिद्धार्थ, फिर नहीं लौटा घर

05 अक्टूबर 2025 को मिथलेस भतपहरी के भाई सिद्धार्थ भतपहरी घर से पास के तालाब में नहाने के लिए गये थे। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

08 अक्टूबर को मंदिर हसौद पुलिस को सूचना मिली कि जिंदल फैक्ट्री के पीछे स्थित गिट्टी खदान के खाली प्लांट में एक अज्ञात शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने के बाद शव की पहचान सिद्धार्थ भतपहरी के रूप में हुई।

खून से लथपथ शव और जलाने की कोशिश, हत्या की आशंका हुई मजबूत

मौके की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सिद्धार्थ की नृशंस हत्या की गई है। उसके सिर और गले पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। साथ ही, साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शव को जलाने का प्रयास भी किया गया था। इस आधार पर थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 483/25 धारा 103, 238(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

मुखबिर, CCTV फुटेज और जांच टीम की मेहनत से टूटा केस

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की तहकीकात शुरू की। आसपास के गांवों में पूछताछ की गई, CCTV फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

उसी दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर मंदिर हसौद निवासी तरुण शुक्ला को हिरासत में लिया गया। सख्त पूछताछ में उसने सनसनीखेज खुलासा किया कि उसने अपने साथियों सुभाष शर्मा और ओमप्रकाश मिश्रा के साथ मिलकर सिद्धार्थ की हत्या की थी।

आपसी विवाद बनी मौत की वजह

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके और सिद्धार्थ के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसके चलते उन्होंने हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक अभी फरार

गिरफ्तार आरोपी:

  • तरुण शुक्ला, पिता राजेश्वर शुक्ला, उम्र 19 वर्ष, निवासी नवीन चौक, मंदिर हसौद
  • सुभाष शर्मा, पिता रामअवतार शर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जकारा, मंदिर हसौद

तीसरा आरोपी ओमप्रकाश मिश्रा अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है

पुलिस ने दी चेतावनी – किसी भी जानकारी को छिपाना अपराध होगा

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि फरार आरोपी के संबंध में किसी के पास कोई सूचना हो, तो तत्काल पुलिस को दें। जानकारी छिपाना भी कानूनी अपराध माना जाएगा।“मृतक के परिवार को न्याय दिलाने तक जांच जारी रहेगी।” – पुलिस अधिकारी |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...