29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

“धान खरीदी शुरू होने से पहले क्या कलेक्टर तैयार हैं? पारदर्शिता की इस बड़ी परीक्षा में कौन देगा जवाब?”

HomeChhattisgarh“धान खरीदी शुरू होने से पहले क्या कलेक्टर तैयार हैं? पारदर्शिता की...

Date:

रायपुर, 12 अक्टूबर 2025।
आगामी धान खरीदी सीज़न को लेकर प्रदेश में प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं। राजधानी रायपुर में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 में मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 नवंबर से धान खरीदी हर हाल में सुचारु, पारदर्शी और बिना अनियमितता के शुरू होनी चाहिए। इस दौरान धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर कलेक्टर स्वयं जिम्मेदार होंगे।

धान खरीदी: पारदर्शिता और जवाबदेही की सबसे बड़ी कसौटी

बैठक में कहा गया कि धान खरीदी सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों के विश्वास और राज्य की साख का प्रश्न है। इसलिए सभी जिलों में खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाएं अभी से दुरुस्त की जाएं।
संवेदनशील एवं विवादग्रस्त केंद्रों पर गहन निगरानी के लिए विशेष प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें : क्या अब अदालत में भी टाइप किए हुए बयान चलेंगे? छत्तीसगढ़ कोल स्कैम में EOW पर फर्जी सबूत गढ़ने का गंभीर आरोप…

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से रियल-टाइम निगरानी

धान खरीदी के दौरान किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उपयोग किया जाएगा।
वहीं, छत्तीसगढ़ की अंतरराज्यीय सीमाओं पर अनधिकृत धान आवाजाही रोकने के लिए विशेष निगरानी दल तैनात किए जाएंगे।

विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) किसानों पर विशेष फोकस

बैठक में यह बात भी प्रमुखता से उठाई गई कि विशेष पिछड़ी जनजातियों से जुड़े किसानों का पंजीयन किसी भी हाल में न छूटे।
कलेक्टरों को निर्देश दिए गए कि विशेष शिविर आयोजित कर ऐसे किसानों का 100 प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें और खरीदी केंद्रों में उनके लिए सहायता डेस्क भी बनाएं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे

कॉनफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा भी की गई।
निर्देश दिया गया कि पात्र किसानों को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए समय-सीमा सूचीबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए।
कमिश्नर स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि एक भी पात्र किसान योजना से बाहर न रहे।

कलेक्टरों के लिए सख्त चेतावनी और साफ संदेश

  • धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता प्रथम प्राथमिकता होगी।
  • दैनिक निरीक्षण और रिपोर्टिंग अनिवार्य होगा।
  • किसी भी तरह की दलाली, तौल गड़बड़ी या टोकन में हेराफेरी पाए जाने पर ज़िम्मेदारी सीधे जिला कलेक्टर की होगी।

बस्तर और सरगुजा संभाग में संवेदनशील नज़र

सरकार ने स्पष्ट कहा कि बस्तर और सरगुजा संभाग जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारी अतिरिक्त संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
यहां धान खरीदी केवल आर्थिक मसला नहीं, बल्कि जनजातीय समुदाय के जीवनयापन और विश्वास का प्रश्न है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...