33.7 C
Raipur
Saturday, May 16, 2026

त्योहारों पर शांति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…

HomeUttarpradeshत्योहारों पर शांति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम योगी ने अधिकारियों को...

Date:

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी पर्व एवं त्योहारों की तैयारियों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारी, समस्त मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और डीआईजी स्तर के अधिकारियों ने सहभागिता की।

सीएम योगी ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, संवाद और सभी वर्गों से मिले सहयोग के चलते हाल के वर्षों में प्रदेश में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दुर्गापूजा और दशहरा जैसे सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। इस क्रम को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आगामी त्योहारों — धनतेरस, अयोध्या दीपोत्सव, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, देवोत्थान एकादशी, वाराणसी देव दीपावली और छठ — को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि त्योहार आनंद का समय है, किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं होगा। चिह्नित अराजक तत्वों पर निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें पाबंद किया जाए। सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता रखते हुए फेक अकाउंट, अफवाह या भ्रामक समाचार फैलाने वालों पर तत्काल व कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रतिमा स्थापना एवं बाजार व्यवस्था

दीपावली के दौरान देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापना को देखते हुए योगी ने निर्देश दिया कि समितियों से संवाद-संपर्क कर यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रतिमाएं मानकों के अनुरूप हों और किसी भी दुर्घटना की आशंका न रहे। बाजारों में भीड़ बढ़ने को देखते हुए जिलाधिकारियों व पुलिस प्रमुखों को व्यापारी वर्ग के साथ समन्वय बनाकर सुचारू व्यवस्था कायम रखने के निर्देश मिले।

पटाखों की दुकानों और गोदामों को आबादी से दूर रखने, फायर टेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए।

ट्रैफिक प्लान और चौकसी

त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम से जनता को राहत दिलाने के लिए हर नगर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा रोजाना शाम को फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी-112 की सक्रियता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अयोध्या दीपोत्सव एवं देव दीपावली की तैयारी

अयोध्या और वाराणसी में होने वाले भव्य आयोजनों — दीपोत्सव और देव दीपावली — की गरिमा के अनुरूप बेहतर क्राउड मैनेजमेंट, सुरक्षा और तैयारी समय से पूर्ण करने का आदेश दिया गया।

स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जनसुविधाएं

सीएम ने कहा कि सभी त्योहार स्वच्छता और सुरक्षा के मानक पर आयोजित हों। छठ पर्व के दौरान घाटों की सफाई, जलाशयों को दूषित होने से बचाने और विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप देने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य एवं ट्रॉमा सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहें, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

स्वदेशी मेले और युवाओं के हित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जनपद में आयोजित स्वदेशी मेलों में स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को बढ़ावा दिया जाए। प्रमुख मार्गों पर स्पाइरल लाइट्स लगाकर सकारात्मक माहौल तैयार किया जाए।
उन्होंने 12 अक्टूबर को प्रस्तावित लोक सेवा आयोग परीक्षा की दृष्टि से सख्त पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए और कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं होगा।

ख़बरें और भी…follow करना न भूलें|

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा: क्या ‘कैश कांड’ की गुत्थी सुलझेगी या रहस्य और गहराएगा?

प्रयागराज /स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट बॉक्स: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज...

कानपुर में पेट्रोल टैंकर से रिसाव के बाद मची लूट, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग…

कानपूर / उत्तरप्रदेश हाइलाइट बॉक्स:• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर...